What is Diffusion ? - विसरण क्या है?

विसरण क्या है?(Diffusion)

  • पदार्थ के अणुओं का उनकी अधिक सान्द्रता वाले स्थान से कम सान्द्रता वाले स्थान की ओर गमन, विसरण कहलाता है। जब तक दोनों स्थानों की सान्द्रता समान न हो जाए, यह क्रिया चलती रहती है।
  • पौधों में विसरण द्वारा निष्क्रिय परिवहन होता है तथा यह कोशिका से दूसरी कोशिका तक कम दूरी तक होता है।
  • विसरण एक धीमी प्रक्रिया है जिससे ऊर्जा का व्यय नहीं होता है। गैसों का विसरण, द्रव अथवा ठोस से अधिक तेजी के साथ होता है।

विसरण दाब (diffusion pressure) क्या है?

  • विसरित होने वाले पदार्थ के अणुओं की गति के अधिक कारण उत्पन्न दाब को विसरण दाब कहते हैं ।
  • विसरण दाब, सान्द्रता से कम सान्द्रता की ओर लगता है। 
  • विलायक का विसरण दाब सबसे अधिक होता है। जब इसमें विलेय पदार्थ मिलाया जाता है तो इसका विसरण दाब कम हो जाता है।

विसरण (Diffusion) को प्रभावित करने वाले कारक

(1) तापमान- विसरण की दर तापमान के समानुपाती होती है अर्थात्ता प बढ़ने के साथ-साथ विसरण की दर भी बढ़ती है।
(2 ) घनत्व- विसरण की दर विसरित होने वाले पदार्थ के घनत्व के वर्गमूल के व्युत्क्रमानुपाती होती है अर्थात् पदार्थ के अणुओं का आकार बढ़ने पर विसरण की दर कम हो जाती है ।
(3 ) दाब- विसरण की दर दाब के समानुपाती होती है।
(4) माध्यम- संघन माध्यम में विसरण की दर कम जबकि विरल माध्यम में यह दर अधिक होती है।

विसरण (Diffusion) का महत्व-

(1) प्रकाश संश्लेषण एवं श्वसन के दौरान गैसों का आदान-प्रदान विसरण द्वारा होता है।
(2) पौधों में खाद्य पदार्थों के संवहन (पत्तियों से जड़ों तक) में विसरण सहायक है।
(3) पादप हार्मोन का वितरण विसरण द्वारा होता है।
(4) वाष्पोत्सर्जन की क्रिया विसरण पर आधारित है।
(5) खनिज लवणों का अवशोषण आंशिक रूप से विसरण द्वारा होता है।
6 परासरण एवं अंतः चूषण भी विसरण पर आधारित होते हैं।
Previous
Next Post »