NASA क्या है ?-National Aeronautics and Space Administration

NASA क्या है ?

  • राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (NASA) संयुक्त राज्य अमेरिका की एक स्वतंत्र एजेंसी है यह 
  • नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ-साथ अंतरिक्ष अनुसंधान  और वैमानिकी के लिये उत्तरदायी है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार की कार्यकारी शाखा की है 
  • इसे राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष अधिनियम, 1958 के माध्यम से स्थापित किया गया है 
  • इसका मुख्यालय वॉशिंगटन, डीसी, अमेरिका में स्थित है 

NASA Full Form

  • NASA Full Form in english - National Aeronautics and Space Administration
  • NASA Full Form in hindi - राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (NASA)
  • मुख्यालय - वॉशिंगटन, डीसी, अमेरिका

NASA का इतिहास

  • द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अमेरिका व पूर्व सोवियत संघ के मध्ये शीतयुद्ध चला इस दौरान दोनों देशो में सीधी प्रतिस्पर्द्धा थी।
  • पूर्व सोवियत संघ - यह 1991 में कई  देशों में विभक्त हो गया , जिसमें रूसी संघ, कज़ाखस्तान, यूक्रेन आदि हैं 
  • सोवियत संघ ने 4 अक्तूबर, 1957 को स्पुतनिक लॉन्च ने पहली बार किसी यान को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था। तथा इसके बाद नवंबर स्पुतनिक II छोड़ा गया यह स्पुतनिक II लाइका नामक मादा डॉग को अपने साथ ले कर गया था ।

  • अमेरिका की सरकार ने जनवरी 1958 के आखिर में एक्सप्लोरर 1 लॉन्च किया, इस मिशन को पूरा करने में सेना की रॉकेट टीम ने द्वितीय विश्वयुद्ध में विकसित रॉकेट प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया था ।
  • यद्यपि यह अंतरिक्षयान बहुत छोटा था जिसका भार मात्र 30 पॉण्ड था, अंतरिक्षयान ने वान एलेन रेडिएशन बेल्ट की खोज की थी । वान एलेन रेडिएशन बेल्ट नाम यूनिवर्सिटी ऑफ लोवा के वैज्ञानिक डॉ. जेम्स वान एलेन के नाम पर रखा गया था डॉ. जेम्स वान एलेन ने अंतरिक्ष विज्ञान में एक नए विषय की शुरुआत की थी।
  • एक्सप्लोरर 1 के बाद मार्च 1958 में नौसेना का वेंगार्ड लॉन्च किया गया वेंगार्ड का व्यास 1.6 इंच और भार मात्र 3 पाउंड था।
  • अमेरिका व पूर्व सोवियत संघ के मध्ये शीतयुद्ध की प्रतिद्वंद्विता के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइज़नहावर ने  नेशनल ऐरोनॉटिक्स एंड स्पेस एक्ट 29 जुलाई, 1958 पर हस्ताक्षर किये,इस एक्ट में अंतरिक्ष में उड़ान और पृथ्वी के वायुमंडल की समस्याओं पर अनुसंधान की व्यवस्था की गई थी।
  • अंतरिक्ष में सैनिक बनाम नागरिक नियंत्रण पर बहुत लंबी बहस के बाद अधिनियम ने नई नागरिक एजेंसी का उद्धभव हुआ जिसका नाम राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (NASA) रखा गया।

नासा के उद्देश्य

  • अंतरिक्ष संबंधी प्रौद्योगिकी के नवप्रवर्तन में विश्व का नेतृत्व करना
  • अंतरिक्ष के बारे में मानवीय ज्ञान को बढ़ाना
  • अधिकतम संभव वैज्ञानिक उन्नति की प्राप्ति के लिये अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों से समन्वय करना
  • ऐसे वाहनों का विकास करना जो अंतरिक्ष में उपकरणों और सजीव जीवों दोनों को ले जा सके
Previous
Next Post »